Friday, April 21, 2017

रिलायंस के धन धना धन के जवाब में बी०एस०एन०एल० नें पेश किये ये तीन धमाकेदार ऑफर, रोज मिलेगा 3 जीबी डाटा

रिलायंस के धन धना धन के जवाब में बी०एस०एन०एल० नें पेश किये ये तीन धमाकेदार ऑफर, रोज मिलेगा 3 जीबी डाटा



रिलायंस के धन धना धन के जवाब में बी०एस०एन०एल० नें पेश किये ये तीन धमाकेदार ऑफर, रोज मिलेगा 3 जीबी डाटा
.
रिलायंस का धन धना धन ऑफर सभी टेलीकॉम कम्पनियों की नींद उड़ाये हुये है । रोज सभी कम्पनियों की तरफ से कोई ना कोई नया ऑफर देखने को मिल रहा है । इसी होड़ में सरकारी कम्पनी बी०एस०एन०एल० नें भी अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउण्ट पर तीन नये ऑफर लाँच करने की घोषणा करी है । क्या हैं ये तीन नये ऑफर जानिये बड़े काम की खबर
.

1 :- दिल खोल के बोल (STV349)

बी०एस०एन०एल० का सबसे पहले ऑफर आता है दिल खोल के बोल जिसको (STV349) के नाम से जाना जायेगा । इस ऑफर के तहत अपने होम सर्किल में ही रहने पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी । इसके अतिरिक्त प्रतिदिन 2 जीबी डाटा हाई स्पीड में मिलेगा । 2 जीबी की यूसेज के बाद स्पीड घटकर 80 केबीपीएस की रह जायेगी । इस ऑफर की वैधता 28 दिन निर्धारित की गयी है ।
.

.

2 :- ट्रिपल एस (STV333)

बी०एस०एन०एल० ने जो दूसरा प्लान पेश किया है उसका नाम है ट्रिपल एस प्लान जिसको (STV333) के नाम से जाना जायेगा । इस प्लान के अन्तर्गत उप्भोक्ता को 3 जीबी डाटा हाई स्पीड में रोज मिलेगा । लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 80 केबीपीएस हो जायेगी । गौरतलब बात यह है कि इस प्लान की वैधता 90 दिन की होगी । हाँलाकि अभी यह साफ नही है कि इस प्लान में काल करने की क्या लिमिट होगी ।
.

.

3 :- नहले पे दहला (STV395)

बी०एस०एन०एल० द्वारा दिये गये तीसरे ऑफर का नाम नहले पे दहला रखा गया है । इस प्लान को (STV395) के नाम से जाना जायेगा । इस प्लान की खास बात यह है कि इसकी वैधता 71 दिन की होगी और इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा । घरेलू नेटवर्क पर कॉल करने के लिये 3000 मिनट का टाकटाईम मिलेगा जबकी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिये 1800 मिनट का टॉकटाईम मिलने की बात कही जा रही है ।
.
बी०एस०एन०एल० द्वारा ताजा पेश किये गये इन प्लान्स के बाद टेलीकॉम मार्केट में नये घमासान की शुरूआत के साफ संकेत मिलने लगे हैं । कम्पनियों की इस प्राईस वार में उप्भोक्ताओं की लाटरी खुलने की पक्की उम्मीद है ।